शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : अदाणी एंटरप्राइजेज, टीसीएस, आईडीएफसी, कैडिला हेल्थकेयर और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें अदाणी एंटरप्राइजेज, टीसीएस, आईडीएफसी, कैडिला हेल्थकेयर और सीएंट शामिल हैं।

अदाणी एंटरप्राइजेज - महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए आज कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी।
टीसीएस - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स - कंपनी ने 3 रेस्टोरेंट खोलने के लिए 3 फ्रेंचाइजी दीं।
सीएंट - सीएंट आज अपने पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी चालू वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लक्ष्य बना रही है।
हैटसन एग्रो - कंपनी आज अप्रैल-जून 2017 के नतीजों की घोषणा करेगी।
आईडीएफसी - इन्फ्रा इकाई बॉन्ड के जरिये 1,500 करोड़ रुपये जुटायेगी।
एमसीएक्स इंडिया - एमसीएक्स इंडिया चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों का ऐलान करेगी।
कैडिला हेल्थकेयर - पंकज पटेल ने कंपनी का एमडी पद छोड़ा।
जिंदल शॉ - बोर्ड सहायक कंपनियों के विलय का फैसला करेगा। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!