शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के संयुक्त उद्यम को मिली आईपीओ की मंजूरी

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और कनाडाई बीमा कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के संयुक्त उद्यम आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गयी है।

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का आईपीओ भारत में किसी सामान्य बीमा कंपनी का पहला आईपीओ होगा। कंपनी इसके माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर मंगलवार के 297.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 295.90 रुपये पर खुला और 294.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अभी तक के कारोबार में लाल निशान में रहने के बाद करीब 3 बजे बैंक का शेयर 2.75 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 295.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!