शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे में गिरावट के कारण टूटा बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) का शेयर

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) के शुद्ध लाभ में 22.3% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 106 करोड़ रुपये के मुकाबले 82.3 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि देश की सबसे बड़ी चीनी उत्पादक कंपनियों में से एक बलरामपुर चीनी की शुद्ध आमदनी 937.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 32% बढ़त के साथ 1,237 करोड़ रुपये रही। इस दौरान कंपनी का एबिटा भी 16.7% के गिरावट के साथ 143.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6.79% घट कर 11.6% रह गया। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 168.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 169.65 रुपये के भाव पर खुला। सवा 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.60 रुपये या 3.92% की कमजोरी के साथ 161.85 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!