शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) खरीदेगी टाटा बिजनेस सपोर्ट की हिस्सेदारी

सोमवार को क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

कंपनी के निदेशक समूह ने अपनी बैठक में टाटा संस की सहायक कंपनी टाटा बिजनेस सपोर्ट में 51% हिस्सेदारी खरीदने पर विचार और मान्य किया। क्वेस कॉर्प यह सौदा नकद 153 करोड़ रुपये में करेगी। इस खबर से बीएसई में क्वेस कॉर्प के शेयर में मजबूती आयी है। 865.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कंपनी का शेयर 915.30 रुपये पर खुला और 948.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। सुबह 9.50 बजे के आस-पास यह 60.05 रुपये या 6.93% की मजबूती के साथ 926.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!