शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) करेगी शेयर बायबैक पर विचार

प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का निदेशक मंडल आज शेयर बायबैक इश्यू पर विचार करेगा।

जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयरधारकों की नजर ऑफर के आकार और कीमत पर रहेगी।
टेक महिंद्रा ने पिछले शनिवार को शेयर बायबैक प्रस्ताव पर विचार करने का ऐलान किया था। मगर तब कंपनी ने इश्यू के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।
आईटी कंपनियों की बात करें तो इसी साल शुरुआत में इन्फोसिस ने 8,260 करोड़ रुपये की शेयर बायबैक योजना की घोषणा की थी।
दूसरी तरफ बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 811.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 814.50 रुपये पर खुला। 820.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद शेयर में हल्की गिरावट देखी गयी है, मगर यह हरे निशान में बना हुआ है। करीब पौने 10 बजे टेक महिंद्रा का शेयर 7.85 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 819.60 रुपये के भाव पर चल रहा है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टेक महिंद्रा के शेयर का शिखर 824.00 रुपये और निचला स्तर 539.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!