शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कारण 9% से अधिक उछला दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) का शेयर

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में 9% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल दिलीप बिल्डकॉन की संयुक्त उद्यम कंपनी को रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) से रेलवे परियोजना मिली है। दिलीप बिल्डकॉन ने स्टोरीटेक सर्विसेज (Stroytech Services) के साथ मिल कर परियोजना के लिए निविदा दाखिल की थी।
उत्तर रेलवे, पंजाब के अंबाला डिवीजन में स्थित रेल विकास निगम की परियोजना में रोडबेड और छोटे पुलों का निर्माण, गिट्टी की आपूर्ति, ट्रैक की स्थापना, विद्युत, सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल हैं। ठेके का मूल्य 443.23 करोड़ रुपये और अवधि 36 महीने है।
दूसरी तरफ बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 448.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 448.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 490.00 रुपये रहा है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 40.60 रुपये या 9.06% की तेजी के साथ 488.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 1976 में स्थापित की गयी अशोक बिल्डकॉन के शेयर का ऊपरी स्तर 1,248.35 रुपये और निचला स्तर 311.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!