शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, इंडसइंड बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, टाटा स्टील और इन्फोसिस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, इंडसइंड बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, टाटा स्टील और इन्फोसिस शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - इन्फोसिस, आईटीआई, डेन नेटवर्क, बजाज कंज्यूमर केयर
टीसीएस - तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफा 1.1% की गिरावट के साथ 8,042 करोड़ रुपये रह गया।
इंडसइंड बैंक - साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडसइंड बैंक के मुनाफे में 52.22% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
इंडियन ओवरसीज बैंक - बैंक ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक ने 10 अक्टूबर से प्रभावी कुछ कार्यकालों के लिए एमसीएलआर में 5-15 आधार अंकों की कटौती की।
एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर - कंपनी को 220.65 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।
टाटा स्टील - दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टील उत्पादन 45 लाख टन पर सपाट रहा।
एवरेडी इंडस्ट्रीज - चेन्नई में 100 करोड़ रुपये में अपनी जमीन की बिक्री अलवरपेट प्रॉपर्टीज को की।
क्वेट कॉर्प - शेयरधारकों ने कंपनी की चार इकाइयों के अपने साथ विलय को मंजूरी दी।
वक्रांगी - वक्रांगी ने आधार हाउसिंग फाइनेंस के साथ करार किया। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!