डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर, 70.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँचा
आयातकों और बैंकों से ग्रीनबैक की बढ़ती माँग के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 70.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गया।
आयातकों और बैंकों से ग्रीनबैक की बढ़ती माँग के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 70.60 रुपये प्रति डॉलर पर पहुँच गया।
प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने एलेसेंड्रो रीवा (Alessandro Riva) को अमेरिका में स्थित अपनी नयी नवाचार कंपनी का सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया है।
प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बेचने की खबर का एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज (Endurance Technologies) के शेयर पर काफी नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अमेरिका में स्थित कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी जूम वीडियो कम्युनिकेशंस (Zoom Video Communications) के साथ साझेदारी की है।
खबरों के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) के साथ लंबित स्पेक्ट्रम सौदे के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) से अनापत्ति प्रमाण पत्र माँगा है।
मंगलवार को जारी किए गये सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा संकलित आँकड़ों के अनुसार, फरवरी 2019 में भारत में बेरोजगारी दर सितंबर 2016 के बाद सबसे उच्च स्तर 7.2% पर पहुँच गयी, जो एक साल पहले फरवरी 2018 में 5.9% पर थी।
बुधवार को शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है, जिसमें निफ्टी 11,000 के ऊपर खुला।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) में खरीदारी करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार के कारोबार में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में खरीदारी और कोलगेट पामोलिव (Colgate Palmolive) में बिकवाली की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल (AUM Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (06 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India), एनसीसी (NCC), आईटीसी (ITC), दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) और क्विक हील (Quick Heal) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार, 06 मार्च के एकदिनी कारोबार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और वोल्टास (Voltas) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, इडेलवाइज फाइनेंशियल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एवेन्यू सुपरमार्ट्स शामिल हैं।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार में आयी हल्की गिरावट के बाद बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के बयान के बाद मंगलवार को अमेरिकी बाजार में मामूली गिरावट दर्ज की गयी।
आरबीआई (RBI) ने केनरा बैंक (Canara Bank) पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली, जिससे दोनों प्रमुख 1% से ज्यादा बढ़ोतरी के साथ बंद हुए।