मंगलवार 31 अक्टूबर : बड़ी कारोबारी सुर्खियाँ (Top Business News)
कोयला और रिफाइनरी क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण सितम्बर 2017 में आठ कोर उद्योगों की बढ़ोतरी की दर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है।
कोयला और रिफाइनरी क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण सितम्बर 2017 में आठ कोर उद्योगों की बढ़ोतरी की दर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने घोषणा की है कि आगामी हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) उनके दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के मुनाफे में 63.71% गिरावट दर्ज की गयी।
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 836 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल किया।
धातू, आधारभूत सामग्री और आईटी सेक्टर में गिरावट के कारण आज बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी।
सालासर टेक्नो (Salasar Techno) को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) से 112 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के मुनाफे में 19.1% इजाफा हुआ।
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद डाबर इंडिया (Dabur India) ने अपने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।
सुप्रीम कोर्ट के 1 नवंबर 2017 से पेट कोक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के कारण इंडिया रेटिंग और रिसर्च (इंड-रा) ने उत्तर भारत में सीमेंट की कीमतों में वृद्धि की संभावना जतायी है।
ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) ने सितंबर में समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) को आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 750.41 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 284.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।
जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) के शेयर ने आज 20 महीनों का ऊपरी स्तर छुआ।
साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के मुनाफे में 1.1% गिरावट आयी।
साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के मुनाफे में 17.5% गिरावट आयी।