वोल्टास खरीदें और एसीसी बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार 07 जुलाई के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए वोल्टास (Voltas) में खरीदारी और एसीसी (ACC) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार 07 जुलाई के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए वोल्टास (Voltas) में खरीदारी और एसीसी (ACC) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज गुरुवार 07 जुलाई को एकदिनी कारोबार में पीएफसी (PFC) जुलाई कॉल और ओरिएंट बैंक (Orient bank) जुलाई कॉल का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार को एकदिनी कारोबार के लिए कोल इंडिया (Coal India), मैरिको (Marico), एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries), ऐक्सिस बैंक (ऐक्सिस बैंक) और आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
गुरुवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
अदाणी पावर (Adani Power) ने बताया है कि कंपनी के महाराष्ट्र में स्थित संयंत्र की 5 इकाइयों में संचालन दोबारा शुरू हो गया है।
स्किपर (Skipper) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को 100 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
इंफो एज (इंडिया) ने अपनी सहायक कंपनी के माध्यम से हैप्पिली अनमैरीड मार्केटिंग में निवेश किया है।
इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी की नामांकन, पारिश्रमिक और प्रशासन समिति ने 8,38,500 आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।
पॉली मेडिक्योर (Poly Medicure) ने कहा है कि कंपनी की हरियाणा की नयी विनिर्माण इकाई में सितंबर-अक्तूबर में उत्पादन शुरू होगा।
शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) इस महीने ईरान की जलयात्रा दोबारा शुरू करेगी।
सोमानी सिरामिक्स ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने 25 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक पत्र जारी किया है।
मोल्ड-टेक टेक्नोलॉजीज को एनएसई में सूचीबद्ध होने की अनुमति मिल गयी है।
सीईएससी (CESC) ने 4 बैंको से 712 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त कर लिया है।
जुन में अशोक लेलैंड की बिक्री 7% बढ़ कर 11,108 हो गयी है।
ओरिएंट पेपर ऐंड इंडस्ट्रीज की रेटिंग्स में सुधार हुआ है।