जी इंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का मुनाफा 11% घटा
जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने 2015-16 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2015 के दौरान 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।
जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) ने 2015-16 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2015 के दौरान 275 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है।
आवास ऋण उपलब्ध कराने वाली कंपनी गृह फाइनेंस (Gruh Finance) ने अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में अपने मुनाफे में 20% की बढ़त दर्ज की है।
नये संयंत्र पर यूएसएफडीए की टिप्पणी और दवा वापसी की खबरों के बीच शुक्रवार को दवा कंपनी वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर बुरी तरह टूटा।
कर्मचारियों की वेतन कटौती की खबरों के बीच जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel and Power) के शेयर में शुक्रवार को काफी कमजोरी देखी गयी और इसका शेयर भाव लगभग 15% तक टूट गया।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। हालाँकि सुबह के कारोबार में बाजार हल्की बढ़त के साथ शुरू हुआ था, मगर कुछ देर बाद ही यह लाल निशान में आ गया।
टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast) ने अक्टूबर-दिसंबर 2015 की तिमाही में अपने मुनाफे में 30% की बढ़त दर्ज की है।
शुक्रवार 15 जनवरी को बाजार थोड़ी बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही लाल निशान पर आ गया।
ओम कैंपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए रेडिंगटन इंडिया (Redington india), डिशमैन फार्मा (Dishman pharrma), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare), बीपीसीएल (BPCL), मैजेस्टिक ऑटो (Majestic Auto) में खरीदारी की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज शुक्रवार 15 जनवरी को एकदिनी कारोबार (Intraday) में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) जनवरी कॉल और एनटीपीसी (NTPC) जनवरी कॉल का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज शुक्रवार 15 जनवरी को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में जीडीएल (GDL) और इमामी (Emami) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आज शुक्रवार 15 जनवरी को सिमी भौमिक ने एकदिनी कारोबार में बीपीसीएल (BPCL) औऱ माइंडट्री (Mindtree) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
गुरुवार 14 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद अच्छी मजबूती आ गयी। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ मजबूती लौटने से तेल-गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी रही और इसका सकारात्मक असर बाजार की धारणा पर दिखा।
भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के आज के तिमाही नतीजों को शेयर बाजार ने खूब पसंद किया। पूरे सत्र में इन्फोसिस के शेयर में जोरदार खरीदारी बनी रही।
आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने खराब वैश्विक संकेतों के बीच कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की। मगर इसके बाद यह निचले स्तरों से काफी सँभला और दोपहर तक हरे निशान में ठीक-ठाक बढ़त पर आ गया।
आज सुबह तमाम वैश्विक बाजारों के संकेत नकारात्मक हैं। कल बुधवार को अमेरिकी बाजार में काफी कमजोरी आयी और आज सुबह एशियाई बाजारों में भी चौतरफा लाली है।
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में तेजी के बाद इसमें तीखी गिरावट दर्ज की गयी, मगर अंतिम घंटों में यह निचले स्तरों से तेजी से सँभला।