एशियाई बाजारों में मंगलवार को हल्की बढ़त, जापान कमजोर
आज मंगलवार के शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में नजर आ रहे हैं, हालाँकि कल अन्य एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच बंद रहे जापान के बाजार में आज कमजोरी दिख रही है।
आज मंगलवार के शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजार हरे निशान में नजर आ रहे हैं, हालाँकि कल अन्य एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच बंद रहे जापान के बाजार में आज कमजोरी दिख रही है।
सिमी भौमिक ने आज मंगलवार 12 जनवरी के एक दिनी कारोबार में रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों को खरीदने और एसीसी (ACC) को बेचने की की सलाह दी है।
सोमवार 11 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में पहले कमजोरी का रुझान रहा, मगर अंतिम घंटों में यह निचले स्तरों से सँभल गया।
आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत भारी गिरावट के साथ की थी, मगर बाद में यह निचले स्तरों से काफी सँभल गया।
रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी शोभा लिमिटेड ने तीसरी तिमाही के बिक्री के आँकड़े जारी कर दिये हैं। अपनी रिपोर्ट में शोभा लिमिटेड ने कहा है कि वर्ष 2015 में रियल स्टेट सेक्टर में आवासीय क्षेत्र गिरावट जारी रही।
खराब वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने भी हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार कमजोर बंद हुआ था।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के फ्यूचर को खरीदने और वेदांत (Vedanta) के फ्यूचर को बेचने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल (Aum Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार 11 जनवरी के एकदिनी कारोबार के लिए फिएम इंडस्ट्रीज (FIEM Industries, श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric), फ्यूचर लाइफस्टाइल (Future Lifestyle), त्रिवेणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) और नीलकमल (Nilkamal) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज सोमवार 11 जनवरी के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार 11 जनवरी को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में श्नाइडर इलेक्ट्रिक (Schneider Electric) और टाटा कॉफी (Tata Coffee) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने सोमवार 11 जनवरी के वायदा कारोबार में एकदिनी (Intraday) सौदों के लिहाज से माइंडट्री (Mindtree) और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को चुना है।
नये हफ्ते की शुरुआत में आज सोमवार 11 जनवरी को लगभग सभी एशियाई बाजार कमजोरी दिखा रहे हैं। कई एशियाई बाजारों में 2% से भी ज्यादा की गिरावट आ गयी है।
शुक्रवार 08 जनवरी को अमेरिकी शेयर बाजार में फिर से कमजोरी का ही रुझान देखा गया। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 167.65 अंक या 1.02% की गिरावट दर्ज करते हुए 16,346.45 पर बंद हुआ।
साल 2016 में सेंसेक्स और निफ्टी 50 साल 2015 के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों को पार कर सकते हैं। यह बात सामने आयी है शेयर मंथन की ओर से भारतीय शेयर बाजार के दिग्गजों के सबसे बड़े सर्वेक्षण में।
इस ताजा सर्वेक्षण का औसत अनुमान बताता है कि अगले छह महीनों में सेंसेक्स 28,000 के लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है।
निफ्टी 50 के लिए ताजा सर्वेक्षण में जून 2016 के अंत का औसत लक्ष्य 8,528 का आया है। इस तरह 31 दिसंबर 2015 के बंद स्तर 7,946 से निफ्टी 50 में भी अगले छह महीनों में 7.3% बढ़त की संभावना दिखती है।