दिसंबर में अच्छी संभावना वाले शीर्ष शेयर
नवंबर, 2015 को समाप्त माह में घरेलू इक्विटी बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 1.9% और 1.6% की गिरावट दर्ज की है। एंजेल ब्रोकिंग ने दिसंबर, 2015 में अच्छे प्रदर्शन की संभावना वाले शेयरों पर जारी 'टॉप पिक रिपोर्ट, दिसंबर, 2015' नामक रिपोर्ट में कहा है कि दिसंबर, 2015 में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि किये जाने की अत्यधिक संभावना ने बाजार धारणा को निरुत्साहित किया।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने मंगलवार के वायदा कारोबार में एकदिनी (Intraday) सौदों के लिहाज से आज ओरिएंटल बैंक (Oriental Bank) और टीवीएस मोटर (TVS Motor) को चुना है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने दिसंबर सीरीज के फ्यूचर में निफ्टी (Nifty), ओरिएंटल बैंक और पीएफसी (PFC) बेचने की, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर औरअरविंद (Arvind) को खरीदने की सलाह दी है।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज मंगलवार को तकनीकी रिपोर्ट में वोल्टास (Voltas) और एनआईआई टेक (NIIT Tech) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार 08 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) और टाटा स्टील (Tata Steel) में खरीदारी करने की सलाह दी है।