एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के नतीजों के बाद शेयर में मजबूती
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 322.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.56% बढ़ कर इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 382.1 करोड़ रुपये हो गया है।

भारत की सबसे बडी दूरसंचार (Telecom) कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह अफ्रीका में अपनी चार सहायक (सब्सीडियरी) कंपनियों को बेचने के लिए फ्रांस की दूरसंचार कंपनी ऑरेंज (Orange) के साथ बातचीत कर रही है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast), गति (Gati), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (Lic Housing Finance) और इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए टीवीएस मोटर (TVS Moter) और यूपीएल (UPL) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए हैवल्स (Havells) और बजाज कोर्प (Bajaj Corp) में खरीदारी करने की सलाह दी है।