अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और यूनियन बैंक (Union Bank) खरीदें : सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और यूनियन बैंक (Union Bank) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने आज कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए कहा कि प्रस्तावित जीएसटी निश्चित रूप से एक सरलीकृत कर प्रणाली होगी, जो वर्तमान कर प्रणाली से व्यापारियों को हो रही परेशानियों से निजात दिलायेगी।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), इंट्रासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Intrasoft Technologies), सुनील हाईटेक (Sunil Hitech) और एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals) में खरीदारी की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) को खरीदने की सलाह दी है। एसएमसी ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि निकट भविष्य में इसमें तकनीकी उछाल आने की संभावना है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में एशियन पेंट्स (Asian Paints) को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले कुछ हफ्तों से एशियन पेंट्स का शेयर 700 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर के ऊपर बंद होकर अपनी चाल बनाये हुए है, जो मजबूती का एक संकेत है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले खराब संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए साइमेंस (Siemens) और यूपीएल (UPL) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा ग्रीस की वित्तीय स्थिति पर एक निराशाजनक रिपोर्ट जारी करने के बाद अमेरिकी बाजार में कल गुरुवार को निवेशकों ने बिकवाली की।