Yatharth Hospital and Trauma Care Services Ltd Share Latest News: स्टॉक में मौजूदा भाव पर पैसा लगायें या नहीं? एक्सपर्ट की सलाह
कीर्तिबास बिस्वास : यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर में 2 साल के लिए किस स्तर पर खरीदारी करना चाहिए?
कीर्तिबास बिस्वास : यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर में 2 साल के लिए किस स्तर पर खरीदारी करना चाहिए?
बिष्ट : अदाणी पोर्ट्स और जेएसडब्लू स्टीन में से कौन सा स्टॉक 1 साल के लिहाज से नयी खरीद के लिए बेहतर रहेगा?
मंगलम पब्लिकेशन : सीबीएस बैंक पर आपकी क्या राय है? मेरे पास सीबीएस बैंक के 670 शेयर 346 रुपये के भाव पर हैं।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली, भूराजनीतिक हालात और खस्ताहाल रुपये से लहूलुहान शेयर बाजार को अंतरराष्ट्रीय रेटिंंग एजेंसी क्रिसिल की इस टिप्पणी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। क्रिसिल का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5% पर रह सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक नए क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व में पाँच प्रमुख क्रिप्टो करेंसी को शामिल करने की योजना का ऐलान किया है। इस के साथ ही क्रिप्टो करेंसियों में उछाल देखने को मिल रहा है।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार (04 मार्च) की रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी (Nifty), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) और इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) में सौदे करने की सलाह दी है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अस्थिरतापूर्ण सत्र के बाद निफ्टी 5 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 112 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (04 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में श्री सीमेंट (Shree Cement), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (04 मार्च) को भी सुस्त कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 28.00 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.13% की सुस्ती के साथ 22,100.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
बाजार नियामक सेबी ने छोटे पीएमएस यानी स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड के बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके तहत अब हर एएमसी 7 छेटे पीएमएस को बाजार में उतार सकेंगी जिसमें से 3 इक्विटी, 2 डेट और 2 हाइब्रिड फंड वाले हो सकते हैं। इनमें न्यूनतम निवेश की रकम 10 लाख रुपये होगी।
लगातार गोते खा रहे भारतीय शेयर बाजार को लेकर बाजार के जानकार परेशान हैं और खुदरा निवेशक निराश। ऐसे में जिरोधा को को-फाउंडर नितिन कामत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने विचार व्यक्त किये हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय शेयर बाजार को सतही करार दिया है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक भारतीय शेयर बाजार का मानक सूचकांक निफ्टी शुक्रवार की बिकवाली के बाद वापसी करने की कोशिश में तेजी के साथ खुला, मगर शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका और 22119 के स्तर पर बंद हो गया।
भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। उस वक्त प्रचलन में मौजूद इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं आरबीआई के मुताबिक, 28 फरवरी 2025 तक बाजार में मौजूद इन नोटों की संख्या घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गयी है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि 98.18% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (03 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में यूपीएल (UPL), कोल इंडिया (Coal India) और वोल्टास (Voltas) के शेयर में कारोबार करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (03 मार्च) को सीमित दायरे में कारोबार की धीमी शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 4.50 अंकों की नरमी नजर आ रही है और ये 0.02% की सुस्ती के साथ 22,350.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
नरमी से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था उबरने लगी है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के ताजे आँकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2024 के तीन महीनों के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.2% पर रही। इससे पहले दूसरी तिमाही के दौरान वृद्धि दर 6% से नीचे गिर गयी थी। इसे विश्लेषक घरेलू अर्थव्यवस्था के वापस पटरी पर लौटने की तरह देख रहे हैं।