मंगलवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव होता रहा। दिन में कई बार बाजार लाल और हरे निशान में झूलता रहा।

ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures), टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages), बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing), जय कॉर्प (Jai Corp) और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह कमजोर शुरुआत की थी और दोपहर तक लाल निशान में ही चलता रहा।
स्काईमेट (Skymet) के बाद अब भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने भी इस साल मॉनसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर दी है।
इन्फोसिस के तिमाही नतीजे शुक्रवार की शाम को जारी होने के बाद आज सुबह शेयर बाजार में इस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया दिख रही है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। दूसरी ओर इसने वोकहार्ट फार्मा (Wockhardt Pharma) में बिकवाली करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) में खरीदारी और डाबर इंडिया (Dabur India) में बिकवाली की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने 16 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।