संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए कोल इंडिया और RRVUNL के बीच करार
कोयला उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी कोल इंडिया और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने जेवीए यानी ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट (संयुक्त उपक्रम) के गठन का ऐलान किया है।
कोयला उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी कोल इंडिया और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने जेवीए यानी ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट (संयुक्त उपक्रम) के गठन का ऐलान किया है।
सरकारी कंपनी पावरग्रिड ने गुजरात में ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए बोली जीती है। इस प्रोजेक्ट के तहत डायनैमिक रिएक्टिव कंपनसेशन सिस्टम (STATCOMs) लगाने की जिम्मेदारी कंपनी को मिली है।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे का कारोबार रहा। डाओ जोंस और S&P 500 ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। डाओ जोंस 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 26 अंकों की मामूली बढ़त देखने को मिली।
शेयर बाजार के फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस (एफऐंडओ) सौदों में तकरीबन 93% यानी 10 में 9 कारोबारियों को घाटा हुआ। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्ययन में पाया गया है कि वित्त वर्ष 2022 से वित्त वर्ष 2024 के बीच एफऐंडओ सौदे करने वाले कारोबारियों को 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (24 सितंबर) को घरेलू शेयर बाजार ने एक और मील का पत्थर पार किया, जिसमें सेंसेक्स 85000 का स्तर पार कर गया और निफ्टी ने 26000 का स्तर पार किया।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (23 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक मोमेंटम जारी रहने के साथ ही निफ्टी ने 148 अंक जोड़े, जबकि सेंसेक्स में 384 अंकों की बढ़त आयी।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज मंगलवार, 24 सितंबर की मोमेंटम पिक्स रिपोर्ट में एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए निफ्टी फ्यूचर (Nifty Future), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries Ltd), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही, इसने सीईएससी (CESC Ltd) के शेयर को 14 दिनों की अवधि के लिए खरीदने लायक बताया है।
ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज मंगलवार, 24 सितंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) और टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) में सौदे करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के मंगलवार (24 सितंबर) को कारोबार की सुस्त शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 21.00 अंकों की नरमी दिखायी दे रही है और ये 0.08% की सुस्ती के साथ 25,977.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा के लिए बड़ी खबर है। कंपनी को भारत में कैंसर की दवा बाजार में उतारने के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी सीडीएससीओ (CDSCO) यानी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन से मिला है।
आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। रविवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को अलग-अलग कारोबार के लिए 1003 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को रेलवे कारोबार को टनल वेंटिलेशन सिस्टम और इससे जुड़े कार्यों के लिए भारत में ऑर्डर मिला है।
वोडाफोन आइडिया के शेयर में कई दिनों से जारी लगातार गिरावट के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी। शेयर बाजार खुलते ही वोडाफोन आइडिया का शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागा और 14% की बढ़त के साथ 11.94 रुपये के ऊपरी स्तर पर जा पहुँचा।
सिगरेट का उत्पादन करने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स की 20 सितंबर को बोनस शेयर जारी करने पर विचार के लिए बोर्ड बैठक रखी गई थी। बैठक में चर्चा के बाद इस निर्णय पर पहुंचे की पहले भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई से सफाई के साथ मंजूरी मांगी है।
वैश्विक बाजारों से स्थिर संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ जोंस 40 अंक बढ़कर बंद हुआ। डाओ जोंस रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 और नैस्डैक पर हल्की गिरावट देखने को मिली।
सालू कस्सार : मैंने टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के 82 शेयर 1834 रुपये के भाव में खरीदे हैं। इसमें 43000 रुपये का नुकसान हो रहा है। क्या करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar: सबसे पहले ये समझ लीजिये कि बाजार जब भी शिखर पर होता है, उसमें बड़ा पैसा नहीं लगाते हैं। ऐसे समय में थोड़ पैसा लगाना चाहिए। बाजार जब गिरता है, तब बड़ा पैसा लगाना चाहिए।