एंजेल ब्रोकिंग ने दी एलऐंडटी (L&T) खरीदने की सलाह
एंजेल ब्रोकिंग ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तीसरी तिमाही नतीजों को निराशाजनक करार दिया है, हालाँकि इसके लिए खरीदारी की सलाह जारी रखी है।
एंजेल ब्रोकिंग ने लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के तीसरी तिमाही नतीजों को निराशाजनक करार दिया है, हालाँकि इसके लिए खरीदारी की सलाह जारी रखी है।
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज (Motilal Oswal Securities) के मुताबिक पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमानों के मुताबिक रहे हैं।
ऊर्जा क्षेत्र की सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) का 2014-15 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 18%बढ़ कर 1,228 करोड़ रुपये हो गया है।
बिक्री और अन्य आय में बढ़ोतरी की वजह से इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का 2014-15 में तीसरी तिमाही का मुनाफा 178% उछला है।
रिलायंस पावर (Reliance Power) ने 6,000 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए राजस्थान सरकार के साथ आशय पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।
बैंक ऑफ इंडिया का 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 70.42% घटा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा 585 करोड़ रुपये से घट कर 173 करोड़ रुपये तक गिर गया है।
स्वर्ण आभूषणों (ज्वेलरी) के साथ केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने (Gold) की खरीदारी बढ़ने से दुनिया भर में कैलेंडर वर्ष 2014 की अंतिम तिमाही में सोने की बिक्री में बढ़त दर्ज की गयी है।
इंडिया सीमेंट को 2014-15 की तीसरी तिमाही में 11.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इसे 42 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विश्व अर्थव्यवस्था को कोई खास फायदा नहीं मिलेगा, यह मानना है क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज का।
दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है।
वोल्टास की 2014-15 तीसरी तिमाही आय में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 13.64% की गिरावट देखने को मिली है।
कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में एस्कॉर्ट्स की आय और मुनाफे में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है।
देश की किफायती विमानसेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सिर्फ 599 रुपये में हवाई यात्रा की नयी योजना शुरू की है।
सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) का 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 19.93% घट कर 304 करोड़ रुपये रह गया है।
एनसीसी लिमिटेड के 2014-15 की तीसरी तिमाही के नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 438% उछल कर 25.57 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज का 2014-15 तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 39% बढ़ कर 91 करोड़ रुपये रहा है।