जेट एयरवेज (Jet Airways), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp), सीएमसी (CMC) खरीदें : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern FINANCIERS)
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern FINANCIERS
) ने आज बुधवार को जेट एयरवेज (Jet Airways), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) और सीएमसी (CMC) में खरीदारी की सलाह दी है।
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह मिला-जुला रुख है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (SGX Nifty) में कमजोरी बनी हुई है।
एबीबी (ABB) ने हिताची (Hitachi) के साथ एक समझौता किया है।
स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।
जेएलआर (JLR) की बिक्री घटने की वजह से शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab) ने दवा पेश की है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।