एशिया में मिला-जुला रुख, सिंगापुर निफ्टी में हल्की बढ़त
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की गिरावट के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों की गिरावट के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार को एसीसी और डीएलएफ के शेयरों में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्मों का कहना है कि नये हफ्ते में भी भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।
आईसीआईसीआई बैंक ने बांड के जरिये 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाने में कामयाबी पायी है।
कई बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।
टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ कल बंद हो गया।
कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा।
सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेजआज तो बाजार कमजोर ही लग रहा है और नीचे जायेगा। मेरा मानना है कि निफ्टी धीरे-धीरे 2,500 की ओर फिसलता रहेगा।
अमेरिकी बैंकों ने हिस्सेदारी बढ़ाने की सरकारी योजना ने निवेशकों में दहशत फैला दी है। पिछले हफ्ते करीब 6% फिसलने के बाद नये हफ्ते की शुरुआत में प्रमुख अमेरिकी सूचकांक फिर टूटे। आज सुबह सारे एशियाई बाजार भी काफी कमजोरी दिखा रहे हैं।
स्काईपावर फाइनेंशियलसर्विसेज डॉट कॉम के तकनीकी विश्लेषक आशु कक्कड़ ने एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को बेचने की सलाह दी है।
सिमिभौमिक डॉट कॉम की तकनीकी विश्लेषक सिमि भौमिक ने एक-दिनी (इंट्रा-डे) सौदों के लिए लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील को बेचने की सलाह दी है।
सोमवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा। आज के कारोबार में शंघाई कंपोजिट में 1.96%, कॉस्पी कंपोजिट में 3.15% और स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.24% की मजबूती के साथ बंद हुआ।
वैश्विक वित्तिय स्थिति के और खराब होने के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी सुब्बाराव ने रविवार रात को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। उन्होंने वित्त मंत्री को भरोसा दिलाया कि वर्तमान परिस्थितियों पर उनकी दृष्टि है और आवश्यकता पड़ने पर आरबीआई सही नीतिगत कदम उठायेगा।
कच्चे तेल का भाव 38.94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज में शुक्रवार को कच्चा तेल 38.94 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
सत्यम कंप्यूटर के नए निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने में रुचि रखने वाली कंपनियों से पेशकश मंगवाने की प्रक्रिया पर मुहर लगा दी है।
स्थानीय न्यायालय ने शनिवार को सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू सहित पांच लोगों की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है।