तीसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 44.2% बढ़ा
कैपिटल गुड्स की नामी कंपनी सीमेंस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आपको बता दें कि सीमेंस अक्टूबर से सितंबर का वित्त वर्ष का पालन करता है। कंपनी के मुनाफे में 44.2% की बढ़ोतरी हुई है।
कैपिटल गुड्स की नामी कंपनी सीमेंस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आपको बता दें कि सीमेंस अक्टूबर से सितंबर का वित्त वर्ष का पालन करता है। कंपनी के मुनाफे में 44.2% की बढ़ोतरी हुई है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (09 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) को बेचने, जबकि ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India Ltd), फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd) और हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (Housing and Urban Development Corporation Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के स्टॉक में मंगलवार (08 अगस्त) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (09 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas Ltd) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (09 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ऑनमोबाइल ग्लोबल (Onmobile Global Ltd), आईनॉक्स विंड (Inox Wind Ltd), इंडियन बैंक (Indian Bank), रैलिज इंडिया (Rallis India Ltd) और सिप्ला (Cipla Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (09 अगस्त) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 41 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.21% के अंतर के साथ 19,601.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
हिन्डाल्को ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिन्डाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 40.4% गिरा है। पहली तिमाही में मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गई है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने घोषणा की है कि गुजरात संयंत्र की बिक्री के बाद कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (Suzuki Motor Corporation) की हिस्सेदारी करीब 1.8% बढ़ जाएगी।
पेपरफ्राई के सह-संस्थापक अंबरीश मूर्ति का लेह में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ऑनलाइन फर्नीचर स्टोर के एक अन्य सह-संस्थापक आशीष शाह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। वह 51 वर्ष के थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, मेंटर, भाई, सोलमेट @AmbareeshMurty अब नहीं रहे। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
संकल्प पाटिल : मैंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बेच कर आईडीएफसी के 5000 शेयर 113.5 रुपये पर खरीदे हैं। इस पर पाँच साल के लिए आपकी राय क्या है?
संदीप : मैंने अदाणी टोटल गैस 535 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसके मासिक चार्ट पर ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडल बन रहा है। क्या ये 50 ईएमए 2064 के स्तर को छू सकेगा या नहीं?
भूषण : एरिस लाइफसाइंसेज पर अपना नजरिया बताएँ।
इतिश्री श्रीवास्तव : मैंने आरईसी के 511 शेयर 99.1 रुपये के भाव पर हैं। इसने हाल ही में 204 रुपये का स्तर छुआ था और फिर फिसल कर 196 रुपये पर आ गया था। क्या ये मुनाफावसूली के लिए सही समय है या अभी और इंतजार करना चाहिए?
शाहिद खान : कुछ समय पहले आपने बीएलएस इंटरनेश्नल पर मेरे सवाल के बारे में आपने 208 से 210 रुपये के बीच में शेयर बढ़ाने की सलाह दी थी। लेकिन इसके भाव अचानक बढ़ कर 245 रुपये पर पहुँच गये हैं। इन स्तरों पर इसमें खरीदारी करें या रहने दें?
गनपत लाल : सिगाची इंडस्ट्रीज पर आपकी क्या सलाह है?
टाटा केमिकल्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12 फीसदी की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 593 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गया है।
वहीं कंपनी की आय में 5.6 फीसदी की मामूली बढ़त देखी गई है।
टॉरेंट फार्मा ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही मे कंपनी का मुनाफा 7% बढ़ा है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 354 करोड़ करोड़ रुपये से बढ़कर 378 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 10% की वृद्धि हुई है।