चौथी तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मुनाफा 47.5 फीसदी बढ़ा
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 378 करोड़ रुपये से बढ़कर 558 करोड़ रुपये रहा है। मुनाफे के मोर्चे पर पैकेजिंग, पाम ऑयल की कीमत में सुधार से लागत कम हुई। कमोडिटी कीमतों में कमी से भी मुनाफे को सहारा मिला है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (05 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए ब्लू स्टार (Blue Star), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), टाटा पावर कंपनी (Tata Power Co), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services) और अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।