चौथी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 49 फीसदी बढ़ा
दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी आयशर मोटर्स ने चौथी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 610 करोड़ रुपये से बढ़कर 906 करोड़ रुपये हो गया है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी की आय में 19.1 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। आय 3193 करोड़ रुपये से बढ़कर 3804 करोड़ रुपये हो गई है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (12 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India), सीएट (CEAT), जस्ट डायल (Just Dial), सीमेंस (Siemens) और गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Gujarat State Fertilizers & Chemicals) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।