निफ्टी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, केनरा बैंक और इंडियन बैंक खरीदें: आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (16 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies), केनरा बैंक (Canara Bank) और इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने इंडियन बैंक के शेयर तीन दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (16 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India), इरकॉन इंटरनेश्नल (Ircon International), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) और इन्फोसिस (Infosys) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।