शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी डिजायर ने बनाया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नयी डिजायर सबसे कम समय में 1 लाख इकाई बिक्री वाली कार बन गयी है।

मारुति ने डिजायर का तीसरा संस्करण मई में पेश किया था। सबसे अधिक बिकने वाली डिजायर ने केवल साढ़े 5 महीनों में 1 लाख इकाई का आँकड़ा छू लिया, जिसमें केवल पिछले 2 महीनों में इसकी 60,000 से अधिक इकाइयाँ बिकीं। खास बात यह है कि डिजायर ने मारुति की ही ऑल्टो को भी बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। डिजायर डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च की गयी थी। दूसरी तरफ गुरुवार को दिवाली के मुहुर्त कारोबार में मारुति सुजुकी का शेयर 53.25 रुपये या 0.68% की गिरावट के साथ 7,736.35 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 8,200.00 रुपये और निचला स्तर 4,769.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख