शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के राजस्व और मुनाफे में हुई बढ़ोतरी

सालाना आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इन्फोसिस (Infosys) के मुनाफे में 7% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 3,606 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,726 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इन्फोसिस का राजस्व 17,310 करोड़ रुपये से 2.9% बढ़त के साथ 17,567 करोड़ रुपये और एबिटा 2.9% की वृद्धि के साथ 5,158 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तरफ इन्फोसिस का शेयर बीएसई में 939.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 945.00 रुपये पर खुला और 947.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा। अंत में यह 12.90 रुपये या 1.37% की गिरावट के साथ 926.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख