शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, ल्युपिन और अंबुजा सीमेंट्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, ल्युपिन और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर - हिंदुस्तान यूनिलीवर आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
इन्फोसिस - सालाना आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इन्फोसिस के मुनाफे में 7% बढ़त हुई।
अंबुजा सीमेंट्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 10% वृद्धि के साथ 272.4 करोड़ रुपये रहा।
कोटक महिंद्रा बैंक - कोटक महिंद्रा बैंक आज वित्तीय परिणामों की घोषणा करेगा।
एबीबी इंडिया - एबीबी इंडिया का शुद्ध लाभ 18% बढ़ोतरी के 83.3 करोड़ रुपये रहा।
रैलीज इंडिया - रैलीज इंडिया के तिमाही राजस्व में 9% और मुनाफे में 16% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - कंपनी अगले महीने अपना डीटीएच व्यापार बंद करेगी।
ल्युपिन - ल्युपिन को लोडोसिन के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिली।
आईडीएफसी बैंक - आईडीएफसी बैंक आज जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगा। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख