शेयर मंथन में खोजें

सालाना आधार पर एबीबी इंडिया (ABB India) के तिमाही मुनाफे में 18% वृद्धि दर्ज

एबीबी इंडिया (ABB India) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 83.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 18% कम 70.6 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया था। हालाँकि इस दौरान एबीबी इंडिया की शुद्ध आमदनी 2,055 करोड़ रुपये से 7% घट कर 1,915 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 118.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.5% बढ़त के साथ 134.1 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 5.4% की तुलना में 7% रहा। उधर बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर 1,356.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,355.65 रुपये पर खुला और 1,390.05 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे इसके शेयरों में 11.60 रुपये या 0.86% की मजबूती के साथ 1,368.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख