शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने कमाया 1,440 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,440.68 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 19.81% कम 1,202.40 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया था। इस बीच बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी भी 2,664.21 करोड़ रुपये से 15.80% बढ़त के साथ 3,085.26 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी शुद्ध एनपीए 1.07% की तुलना में 1.08% रही। उधर बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1,067.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,080.00 रुपये पर खुला। 1,000 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 2.50 बजे इसके शेयरों में 60.70 रुपये या 5.69% की कमजोरी के साथ 1,007.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख