शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) के तिमाही नतीजे

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टाटा इलेक्सी (Tata Elxsi) का मुनाफा 25.89% अधिक रहा।

कंपनी को 45.46 करोड़ रुपये की तुलना में 57.23 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसी अवधि में टाटा समूह की टाटा इलेक्सी की कुल आमदनी 301.62 करोड़ रुपये से 16.38% बढ़ कर 351.03 करोड़ रुपये रही। लाभ और आमदनी में बढ़त से कंपनी का शेयर 1 महीनों के शिखर तक भी चढ़ा। बीएसई में टाटा इलेक्सी का शेयर 853.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 850.05 रुपये पर खुला। वित्तीय नतीजों की घोषणा से तीखी उछाल के साथ इसने 888.00 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। करीब 3.10 बजे इसके शेयरों में 13.25 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 866.55 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख