शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

आज पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के निदेशक समूह की प्रशासकीय समिति की बैठक हुई।

इसमें 2 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों में 4,64,330 अनिवार्यत: परिवर्तनीय डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी। योग्य संस्थागत खरीदारों को 1,07,600 रुपये प्रति के भाव पर ये डिबेंचर आवंटित करके कंपनी ने 4,996 करोड़ रुपये जुटाये। उधर बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,732.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,752.35 रुपये पर खुला। लगातार गिरते रहने के बाद अंत में यह 106.95 रुपये या 3.91% की कमजोरी के साथ 2,626.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख