शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और इंडियन ऑयल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और इंडियन ऑयल शामिल हैं।

यस बैंक - बैंक का शुद्ध तिमाही लाभ 25.1% बढ़ोतरी के साथ 1,002.7 करोड़ रुपये रहा।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगा।
एम्फैसिस - तिमाही दर तिमाही आधार पर एम्फैसिस का लाभ 187.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 197.6 करोड़ रुपये रहा।
आईटीसी - प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे प्रस्तुत करेगी।
सुप्रीम पेट्रोकेम - जुलाई-सितंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 28% वृद्धि के साथ 36.6 करोड़ रुपये रहा।
इंडियन ऑयल - सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल आज जुलाई-सितंबर के वित्तीय परिणाम पेश करेगी।
यूनिकेम - कंपनी ने अमेरिका में दवा की 96,800 शीशियाँ वापस मँगायी।
कावेरी सीड - कावेरी सीड आज दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
टाटा मेटालिक्स - टाटा मेटालिक्स आज तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख