शेयर मंथन में खोजें

एनपीए बढ़ने के कारण टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

यस बैंक (Yes Bank) के तिमाही मुनाफे और शुद्ध ब्याज आमदनी में बढ़त हुई है।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में इस वर्ष समान अवधि में यस बैंक का मुनाफा 801.5 करोड़ रुपये से 25.1% बढ़ोतरी के साथ 1,002.7 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसकी शुद्ध ब्याज आमदनी 1,412.2 करोड़ रुपये से 33.5% बढ़त के साथ 1,885.1 करोड़ रुपये रही। मगर इस दौरान यस बैक की सकल एनपीए 0.83% की तुलना में 1.82% तक बढ़ गयी, जिसका असर आज इसके शेयर पर भी पड़ रहा है। बीएसई में यस बैंक ने 331.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में गिरावट के साथ 310.00 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद यह 10.10 बजे 19.65 रुपये या 5.92% की कमजोरी 312.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख