शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में वृद्धि के बावजूद घटा एम्फैसिस (Mphasis) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर एम्फैसिस (Mphasis) के 2017 की जुलई-सितंबर तिमाही लाभ में 4.3% गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 206.7 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका लाभ 197.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं आईटी सेवा प्रदाता कंपनी की आमदनी 1,517.6 करोड़ रुपये से 5.7% बढ़ोतरी के साथ 1,604.7 करोड़ रुपये हुई। हालाँकि तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो इसका लाभ 5.6% बढ़त के साथ 198 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी तरफ वित्तीय परिणामों का घोषणा से इसके शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ। बीएसई में एम्फैसिस ने 672.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 682.70 रुपये पर शुरुआत की और सुबह 9.35 के करीब 735 रुपये का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ। इसके बाद यह करीब साढ़े 10 बजे 39.35 रुपये या 5.85% की मजबूती 711.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख