शेयर मंथन में खोजें

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) का मुनाफा 57.4 करोड़ रुपये से 23.3% बढ़ोतरी के साथ 70.8 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 899.9 करोड़ रुपये से 6.6% बढ़त के साथ 959.7 करोड़ रुपये रही। मगर इसका एबिटा 18.1% घट कर 84.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.86% की तुलना में 8.84% रह गया। उधर बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स ने 216.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में तेजी के साथ 224.00 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद यह 12.05 बजे 2.65 रुपये या 1.23% की बढ़त 218.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख