शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) के मुनाफे में जोरदार गिरावट, शेयर टूटा

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में इस वर्ष की समान अवधि में बायोकॉन (Biocon) का शुद्ध लाभ 146.7 करोड़ रुपये की तुलना में 53.1% घट कर 68.8 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 945.8 करोड़ रुपये से 2.4% बढ़त के साथ 968.6 करोड़ रुपये रही। मगर इसका एबिटा 21.3% घट कर 182.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 24.5% की तुलना में 18.82% रह गया। उधर बीएसई में बायोकॉन के शेयर ने 365.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में तेजी के साथ 349.00 रुपये पर शुरुआत की और 343.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। इसके बाद यह करीब साढ़े 12 बजे 8.15 रुपये या 2.23% की कमजोरी के साथ 357.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख