शेयर मंथन में खोजें

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) को मिली अधिग्रहण की मंजूरी

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) को सिंगापुर में सूचीबद्ध आरएचटी हेल्थ ट्रस्ट (RHT) के अधिग्रहण के लिए निदेशक समूह की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने आरएचटी की हिस्सेदारी के पूरे पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए 4,650 करोड़ रुपये मूल्य का करार किया है, जिसमें ट्रस्ट का 1,152 करोड़ रुपये का ऋण भी शामिल है। फोर्टिस ने आरएचटी के अधिकार वाली कंपनियों के साथ अस्पताल और चिकित्सा सेवा समझौते भी किये हैं, जिनसे सेवाएँ लेने के लिए यह सेवा शुल्क देती है। दूसरी तरफ बीएसई में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 130.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 135.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 145.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 10.00 रुपये या 7.67% की मजबूती के साथ 140.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में फोर्टिस का शेयर 230.90 रुपये तक चढ़ा और 125.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख