शेयर मंथन में खोजें

इस कारण उछला भूषण स्टील (Bhushan Steel) का शेयर

भूषण स्टील (Bhushan Steel) का शेयर शुरुआती सत्र में ही 5% से ऊपर चढ़ गया है।

खबरों के अनुसार टाटा स्टील और आर्सेलर मित्तल, भूषण स्टील की परिसंपत्तियों हेतू बोली लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। दोनों कंपनियों ने संपत्ति के लिए अपनी बोली तैयार करने से पहले कंपनी के संयंत्रों का दौरा भी किया। इसी खबर का भूषण स्टील के शेयर पर प्रभाव पड़ा है। बीएसई में भूषण स्टील का शेयर 67.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 70.05 रुपये पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 3.50 रुपये या 5.19% की तेजी के साथ 71.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख