शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने मिलाया उडासिटी से हाथ

इन्फोसिस (Infosys) ने वैश्विक ऑनलाइन शिक्षा कंपनी उडासिटी के साथ करार किया है।

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी ने अपने कर्मियों को उडासिटी के सेल्फ-ड्राइविंग इंजीनियर नैनोडिग्री प्रोग्राम में प्रशिक्षण के लिए यह समझौता किया। उडासिटी कनेक्ट नामक कार्यक्रम के जरिये इन्फोसिस कर्मचारी विभिन्न उद्योगों के लिए स्वतंत्र तकनीक में कुशलता हासिल करेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 951.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 951.15 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 7.10 रुपये या 0.75% की बढ़ोतरी के साथ 959.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख