शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से उछला अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) का शेयर

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (Ahluwalia Contracts) के शेयर में करीब 5% की उछाल आयी है।

देश भर में फैली प्रमुख ईपीसी कंपनियों में से एक अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को विद्युत, नलसाजी और अग्निशमन सेवा सहित संस्थागत, हॉस्पिटल और कमर्शियल इमारतों के निर्माण हेतू 311 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेका मिलने की खबर से ही कंपनी के शेयर में मजबूती आयी। बीएसई में अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स का शेयर 318.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 321.05 रुपये पर खुला और 339.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 15.60 रुपये या 4.90% की बढ़ोतरी के साथ 334.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख