शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने किया नयी विद्युत इकाई का शुभारंभ

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने बिहार में 250 मेगावाट वाली एक नयी विद्युत इकाई शुरू की है।

यह विद्युत इकाई, बिहार स्टेट पावर जनरेशन के बरौनी एक्सटेंशन ताप विद्युत परियोजना में लगायी गयी है। वार्षिक 20,000 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता वाली बीएचईएल ने बिहार में अब तक करीब 4,400 मेगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्र लगाये हैं।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर गुरुवार के 103.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 104.10 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में 105.50 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब सवा 3 बजे बीएचईएल के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 102.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख