शेयर मंथन में खोजें

आइडिया (Idea) और वोडाफोन (Vodafone) की विलय योजना को एनसीएलटी की मंजूरी

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और वोडाफोन (Vodafone) की विलय योजना को एनसीएलटी (NCLT) ने हरी झंडी दिखा दी है।

एनसीएलटी ने आइडिया सेल्युलर-वोडाफोन मोबाइल-वोडाफोन इंडिया और इनके शेयरधारकों तथा लेनदारों के बीच व्यवस्था की योजना को मंजूरी दे दी। बता दे इस विलय के पूरा होने से देश में सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी सामने आयेगी।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर गुरुवार के 107.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 107.20 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में यह 110.30 रुपये कर चढ़ा, जबकि 102,00 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में आइडिया सेल्युलर 1.45 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 108.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख