शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के अक्टूबर-दिसंबर मुनाफे में 38.32% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 38.32% बढ़ोतरी हुई है।

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कमाये गये 3,708 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2017 की समान अवधि में 5,129 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। कंपनी के लाभ में बढ़त का मुख्य कारण कर का कम भुगतान (Tax Reversal) बताया जा रहा है। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 17,273 करोड़ रुपये से 3.01% अधिक 17,794 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर इन्फोसिस की डॉलर आमदनी 1% और निरंतर मुद्रा आमदनी 0.8% बढ़ी। 2017 की अंतिम तिमाही में जानकार इन्फोसिस के 24.1% एबिट मार्जिन का अनुमान लगा रहे थे, जो कि तुलनात्मक रूप से बेहतर 24.3% रहा।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर गुरुवार के 1,075.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,089.00 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में 1,069.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में इन्फोसिस 2.80 रुपये या 0.26% की मजबूती के साथ 1,078.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख