शेयर मंथन में खोजें

इस कारण टूटा डिश टीवी (Dish TV) का शेयर

बाजार में मजबूती के बावजूद आज डिश टीवी (Dish TV) का शेयर 6.50% से अधिक टूट कर बंद हुआ।

दरअसल वीडियोकॉन ग्रुप के खिलाफ चल रही दिवालिया कार्रवाइयों के कारण वीडियोकॉन डी2एच-डिश टीवी के विलय में देरी हो रही है। विलय के लिए प्रभावी तिथि, 27 दिसंबर 2017, भी निकल गयी है। दोनों पक्षों ने नवंबर 2016 में विलय योजना का ऐलान किया था। अब डिश टीवी ने अपने सलाहकारो से सौदे पर पड़ने वाले असर के संबंध में 60 दिनों के भीतर राय माँगी है।
उधर बीएसई में डिश टीवी का शेयर गुरुवार के 83.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 82.20 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में 77.25 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में डिश टीवी का शेयर 5.50 रुपये या 6.55% की कमजोरी के साथ 78.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख