शेयर मंथन में खोजें

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 5 रुपये प्रति वाले 43,95,925 इक्विटी शेयरों को 407.78 रुपये प्रति के भाव पर अमेजन.कॉम एनवी को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये। शेयरों के आवंटन से कंपनी की शेयर पूँजी 41,77,38,055 रुपये से बढ़ कर 43,97,17,680 रुपये हो गयी।
उधर बीएसई में शॉपर्स स्टॉप का शेयर गुरुवार के 546.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 549.75 रुपये पर खुला। सत्र के बीच में 524.95 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.50 रुपये या 2.84% की कमजोरी के साथ 530.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख