शेयर मंथन में खोजें

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

गीतांजली जेम्स (Gitanjali Gems) ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी गीतांजली इन्फ्राटेक (Gitanjali Infratech) के जरिये एक नयी सहायक कंपनी कटक लाइफस्टाइल इंडस्ट्रियल पार्क (Cuttack Lifestyle Industrial Park) शुरू की है।

10 लाख रुपये की अधिकृत पूँजी और 1 लाख रुपये की चुकता पूँजी वाली कटक लाइफस्टाइल को गीतांजली जेम्स ने एक हीरे, आभूषण, लाइफस्टाइल और विलासिता वस्तु पार्क की स्थापना के लिए शुरू किया है।
दूसरी तरफ बीएसई में गीतांजली जेम्स का शेयर शुक्रवार को 1.75 रुपये या 2.49% की गिरावट के साथ 68.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 104.80 रुपये तक चढ़ा, जबकि 53.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख