शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान ऑयल (Hindustan Oil) के मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

हिंदुस्तान ऑयल (Hindustan Oil) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4.18 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 207.89% बढ़त के साथ 12.87 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 5.49 करोड़ रुपये से 143.35% बढ़त के साथ 13.36 करोड़ रुपये रही।
दूसरी तरफ बीएसई में हिंदुस्तान ऑयल का शेयर शुक्रवार को 1.05 रुपये या 0.79% की गिरावट के साथ 132.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 153.75 रुपये तक चढ़ा, जबकि 66.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख