शेयर मंथन में खोजें

गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के मुनाफे में हुई 28.32% बढ़त

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गृह फाइनेंस (Gruh Finance) के मुनाफे में 28.32% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में रहे 64.04 करोड़ रुपये के मुकाबले गृह फाइनेंस ने 82.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 381.02 करोड़ रुपये से 12.45% बढ़त के साथ 428.47 करोड़ रुपये हो गयी। गौरतलब है कि गृह फाइनेंस का शेयर शुक्रवार को करीब 16% मजबूत हुआ था, मगर आज मुनाफावसूली के कारण इसमें गिरावट आयी है। बीएसई में गृह फाइनेंस का शेयर शुक्रवार के 691.35 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 689.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.38 बजे यह 50.25 रुपये या 7.27% की कमजोरी के साथ 641.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख