शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रैलीज इंडिया, एशियन पेंट्स, जस्ट डायल, बजाज कॉर्प औऱ कल्पतरू पावर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें रैलीज इंडिया, एशियन पेंट्स, जस्ट डायल, बजाज कॉर्प औऱ कल्पतरू पावर शामिल हैं।

रैलीज इंडिया - कंपनी की आमदनी 19% बढ़ कर 390 करोड़ रुपये और लाभ 33.97 करोड़ रुपये के मुकाबले 33 करोड़ रुपये रहा।
टिनप्लेट - कंपनी की तिमाही आमदनी 146% और शुद्ध लाभ 184% बढ़ा।
सास्केन टेक - सास्केन टेक का शुद्ध तिमाही लाभ 8.5% बढ़ कर 20 करोड़ रुपये हो गया।
एशियन पेंट्स - सालाना आधार पर एशियन पेंट्स का शुद्ध तिमाही लाभ 15.9% की बढ़त के साथ 567.2 करोड़ रुपये हो गया।
जस्ट डायल - तिमाही दर तिमाही आधार पर 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जस्ट डायल का लाभ 23.7% बढ़ कर 28.6 करोड़ रुपये हो गया।
एचएसआईएल - तेलंगाना में स्थित नये संयंत्र के पहले चरण का उत्पादन 22 जनवरी से शुरू हुआ।
बजाज कॉर्प - कंपनी ने बजाज कोको जासमीन हेयर ऑयल पेश किया।
कल्पतरू पावर - कंपनी को 871 करोड़ रुपये के ठेके मिले। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख